मजदूर दिवस पर कार्यक्रम को लेकर चलाया अभियान, एक मई को रामनगर में निकालेंगे जुलूस

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मजदूर दिवस 1 मई के कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर मई दिवस आयोजन समिति ने व्यापक अभियान छेड़ दिया है। अभियान के तहत आयोजन समिति की टीम ने विद्यालयों, कार्यालयों और फैक्ट्रियों में मजदूरों, कर्मचारी शिक्षकों से व्यापक संपर्क किया। ऐसे ही एक जनसंपर्क अभियान के तहत वन विभाग में एक गेट मीटिंग की गई। गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवेंदु मठपाल आज हम सभी को सरकार की निजीकरण की नीतियों के खिलाफ एकजुट हो सड़कों पर उतरना ही होगा। सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण ही हमें पुरानी पेंशन से बाहर कर दिया गया। ठेकाकरण, बेरोजगारी का बढ़ना बहुत ही खतरनाक है। आयोजन समिति के संयोजक चंद्र बल्लभ छिमवाल ने जानकारी दी कि 1 मई को सांय 5 बजे से रामनगर संघ भवन फॉरेस्ट कंपाउंड से जुलूस निकलेगा जो शहर की प्रमुख गलियों से होता हुआ शहीद चौक लखनपुर में जनसभा के साथ समाप्त होगा। टीम ने वन विभाग, वन निगम, लोनिवि, सिंचाई विभाग, तहसील कार्यालय के साथ साथ विभिन्न विद्यालयों में भी संपर्क किया। अभियान में नवेंदु मठपाल, चंद्र बल्लभ छिमवाल, रोहित रुहेला, राज पांडे, बालकृष्ण चंद, सुभाष गोला, मयंक सुयाल, चंदन बिष्ट, सीपी खाती, पीयूष शर्मा, रोहित आदि मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *