रुद्रपुर की राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैम्प में जन्माष्टमी पर निकली शोभायात्रा, समाजसेवी संजय ठुकराल ने किया शुभारंभ

समाचार शगुन उत्तराखंड 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रुद्रपुर के वॉर्ड नंबर 10 राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैम्प में श्री शिव राधे कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी संजय ठुकराल ने फीता काटकर किया।

Advertisement

रुद्रपुर की राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैम्प में जन्माष्टमी पर निकली शोभायात्रा, समाजसेवी संजय ठुकराल ने किया शुभारंभ
रुद्रपुर में जन्माष्टमी पर निकली शोभायात्रा का शुभारंभ करते समाजसेवी संजय ठुकराल।

इस दौरान भगवान कृष्ण की शोभायात्रा पूरे ट्रांजिट कैंप के विभिन्न मार्गों पर होती हुई वापसी में राजा कॉलोनी श्री शिव राधे कृष्ण मंदिर में समापन हुआ। इस दौरान मंदिर कमेटी के सदस्यों  ने समाजसेवी ठुकराल को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर ठुकराल ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हर वर्ष श्रद्धा भाव और धूमधाम से मनाया जाता है। पर्व हमें अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं। धार्मिक पर्वों के पीछे कोई न कोई संदेश छिपा होता है। आज युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से विमुख होकर पाश्चात्य संस्कृति की ओर भाग रही है। हमें युवा पीढ़ी को पाश्चात्य के अंधानुकरण से रोकना होगा। धर्म की राह चलकर ही हम अपनी संस्कृति को बचा सकते हैं। इस दौरान मंदिर कमेटी के अशोक गंगवार, राजीव कश्यप, धर्मपाल कश्यप, संजीव रस्तोगी, टिंकल शुक्ला, नरेश गंगवार, नन्हे लाल, छत्रपाल गंगवार, हीरालाल, दुर्गेश श्रीवास्तव, विपिन राजपूत, गौरव शुक्ला, सनी जोहरी, आदेश गंगवार, रामपाल राठौर, बंटी कोली,ललित बिष्ट आदि लोग उपस्थित थे।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement