क्रियाशाला मुखानी में पितृ अमावस्या पर सामूहिक तर्पण, भंडारे में सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

क्रियाशाला सेवा समिति मुखानी हल्द्वानी की ओर से गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी पितृ अमावस्या के अवसर पर क्रियाशाला में सामूहिक तर्पण का आयोजन किया गया। सामूहिक तर्पण में लगभग 50 लोगों ने भाग लिया। सामूहिक तर्पण आचार्य भुवन चंद्र त्रिपाठी शास्त्री द्वारा कराया गया।

इसके बाद भंडारे में दर्जनों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एनबी गुणवंत, बिशन सिंह नैनवाल, रमेश चंद पांडे, एनके पांडे, उमेश चंद तिवारी, देवकीनंदन जोशी, संदीप बिनवाल, पीसी पंत, आरती पांडे, कुंदन शर्मा, आनंद सिंह भाकुनी, तारा टकवाल, श्याम सुंदर डालाकोटी, राजेंद्र भट्ट, पूरन सिंह, अमित शाह, अरुण जोशी, राजेश जोशी, ललित पांडे, राम सिंह अधिकारी, जीसी सुयाल, ललित मिश्रा, पूरन चंद्र जोशी, विनोद सिंह, नंद बल्लभ जोशी, प्रकाश जोशी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *