केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे तीर्थयात्री

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि हेलिपैड से 100 मीटर आगे पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। घटना के वक्त हेलिकाप्टर छह तीर्थयात्रियों को लेकर‌ धाम जा रहा था। इसमें छह यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार 24 मई की सुबह क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंडिंग के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि हेलिपैड से 100 मीटर आगे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *