रुद्रपुर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कांवड़ियों को हरिद्वार रवाना किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

रुद्रपुर रविंद्र नगर से हरिद्वार के लिए पवित्र गंगाजल लेने जा रहे डाक कांवड़ियों को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने हरिद्वार के लिए रवाना किया। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि सावन महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लाखों शिव भक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपनी मनोकामना के साथ शिव के जयकारों से गुंजायमान हैं। पूर्व विधायक ठुकराल ने सभी भोले भक्तों को शुभकामनाएं के साथ रवाना किया एवं भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं शान्ति की कामना की। इस दौरान गगन ग्रोवर, बंटी कोली, ललित बिष्ट, विशाल मेहरा सहित भक्त जन उपस्थित थे l

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *