बारिश के अलर्ट के बाद कुमाऊं के इस जिले में आठ अगस्त को स्कूलों की छुट्टी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनज़र जनपद ऊधमसिंह नगर में कल आठ अगस्त को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आज बुधवार को आदेश जारी कर दिए हैं।