हल्द्वानी में युवती के साथ पकड़े गए समुदाय विशेष के युवक के खिलाफ कार्रवाई को सड़क जाम, हंगामा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में समुदाय विशेष के युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने आज शुक्रवार को छड़ायल चौराहे में सड़क जाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी, सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा में समुदाय विशेष का युवक युवती के साथ कमरे में पकड़ा गया था। इससे भड़के हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा‌ किया। इस बीच गुस्साए लोगों ने छडायल में समुदाय विशेष के युवक के घर और प्रतिष्ठान में तोड़फोड़ कर वाहनों में आगजनी का प्रयास भी किया। इस बीच हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ महिलाएं भी सड़क में धरने पर बैठीं। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस और प्रशासन से की युवक के मकान को सील करने की मांग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *