हाईकोर्ट बार एसोसिएशन उत्तराखंड का चुनाव कार्यक्रम घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड हाई कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके तहत छह सितंबर को सुबह 10 से अपराह्न चार बजे तक नामांकन होंगे तथा 13 सितंबर को सुबह 10 से अपराह्न चार बजे तक मतदान तथा पांच बजे के बाद मतगणना होगी। इस संबंध में आज मंगलवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चीफ रिटर्निंग आफिसर बीएस अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *