भाजपा जिलाध्यक्ष ने निकाय चुनाव के मद्देनजर कालाढूंगी विधानसभा में ली महत्वपूर्ण बैठक

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कालाढूंगी विधानसभा के कालाढूंगी मंडल में आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर मंडल के समस्त सात वार्डो के प्रभारी नियुक्ति कर नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने एवं मतदाता सूची में सभी मतदाताओं के नामों का मिलान करने को कहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहें, सभी दावेदार जनता के बीच में जाकर कार्य करें और मतदाता सूची में जिन लोगों का नाम छूट गया है उनको लोगों को अधिकतम जोड़ने का कार्य एवं मतदान के लिए प्रेरणा देने का कार्य करें। जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी जिनको सिंबल दिया जायेगा उनका जनता के बीच प्रभाव एवं उनके संगठन कार्यों के आधार पर चयन किया जाएगा इसलिए सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में जनता एवं चुनाव पर कार्य करने का आग्रह किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह जंतवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा महमूद हसन बंजारा, मंडल महामंत्री हरीश मेहरा, विनोद बुधलाकोटी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता शाह आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *