कालाढूंगी-बाजपुर मार्ग में सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, दो की मौत, तीन घायल, रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर‌ लौट रहे थे रामपुर

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले में कालाढूंगी-बाजपुर रोड‌ में गड़प्पू‌‌ के‌ पास अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने के बाद बुआ और भतीजे की मौत हो गई जबकि मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है‌। आशंका जताई गई है कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। घटनास्थल कालाढूंगी थाने के अंतर्गत आता है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग उत्तर प्रदेश रामपुर टांडा दडियाल के रहने वाले हैं, जो हल्द्वानी में हुई एक रिश्तेदार की मौत के बाद अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश रामपुर जिले के टांडा बादली मोहल्ला मनिहारन निवासी फिरासत अली (24), जुबेर हिलाल (35), शाहनाज (35) पत्नी जुल्फिकार, मुसब्बिहा (36) पत्नी हाजी शकीर और एक चार वर्षीय मासूम कार से हल्द्वानी में किसी रिश्तेदार का निधन होने पर आए थे। लौटते समय बाजपुर मार्ग में गड़प्पू जंगल में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मुसब्बिहा और फिरासत की मौके पर ही मौत हो गई जो आपस में बुआ और भतीजे बताये गये हैं। कालाढूंगी अस्पताल से घायलों को 108 की मदद से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।
Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement