हल्द्वानी: पुनर्नवा महिला समिति के शिविर में 245 लोगों का स्वास्थ्य जांचा, लोगों ने नेत्रदान भी किए

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

पुनर्नवा महिला समिति की ओर से आज एक सितंबर रविवार को मोटाहल्दू जयपुर खीमा के जनमिलन केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सुशीला तिवारी अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ.तितियाल, डॉ.एचपी पटेल, आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सक विशेषज्ञ डॉ.एसके पांडे, साई होलिस्टिक डेंटल केयर के डॉ.देवानंद गुप्ता व वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.अंकिता चांदना ने लोगों के दिल की जांच, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल, शुगर, गठिया एवं खून की जांच की। शिविर में निःशुल्क दवा भी बांटी गईं। शिविर को संपन्न कराने में जयपुर खीमा की ग्राम प्रधान सीमा पाठक एवं उनके पति कीर्ति बल्लभ पाठक का पूर्ण सहयोग रहा। इस शिविर में गांव के लगभग 245 लोगों ने चिकित्सकों को दिखाया एवं परामर्श लिया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि समिति की ओर से इस तरह के शिविर समय-समय पर लगाए जाते हैं। इस मौके पर समिति अध्यक्ष लता बोरा, सचिव शांति जीना, उपाध्यक्ष यशोदा रावत, प्रचार सचिव कल्पना रावत, उप सचिव मंजू बनकोटी, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष जानकी पोखरिया, अंजना बोरा, निर्मला बहुगुणा, प्रेमा बृजवासी, रेखा रावत, कुसुम बोरा आदि मौजूद थे। इस बीच शिविर में सुशीला तिवारी के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ.तितियाल ने नेत्रदान भी करवाया। इस दौरान जिसमें डॉ.एसके पांडे, धर्मा, बबीता और पुनर्नवा महिला समिति की कोषाध्यक्ष जानकी पोखरिया ने नेत्रदान किए।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement