बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति फौजी मटकोटा के यह निर्विरोध अध्यक्ष बने, पूर्व विधायक ने किया स्वागत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

रूद्रपुर में बहुद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड फौजी मटकोटा में सम्पन्न हुए चुनावों में ज्ञान सिंह चौहान एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके पुनः चयन पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल तथा ठाकुर जगदीश सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने चौहान का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।* इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि ज्ञान सिंह चौहान को बधाई देते हुए कहा कि इनका पुनः निर्विरोध चुना जाना किसानों के विश्वास और उनकी कार्यशैली का प्रमाण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चौहान आने वाले समय में भी किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए समिति को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे। अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने सभी सदस्यों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताया गया विश्वास उनकी जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे किसानों की समस्याओं के समाधान और समिति की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा पारदर्शिता और सहयोग की भावना से संस्था को मजबूत बनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान कुंवर पाल सिंह, रघुराज सिंह, केशव शर्मा, देवेंद्र सिंह बामल, त्रिलोचन पनेरू, देवेंद्र सिंह बिष्ट, श्याम सिंह चौहान, ललित सिंह बिष्ट और केरू मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *