ऊधमसिंहनगर: बालाजी धाम में लगे शिविर में 51 यूनिट रक्तदान

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर, रुद्रपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गदरपुर रोड बालाजी धाम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। यह शिविर पांच दिवसीय है। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं। इस मौके पर श्री बालाजी धाम के संस्थापक हरनाम चंद गुरु ने कहा कि रक्तदान महादान होता है जिससे एक मनुष्य दूसरे मनुष्य को रक्त देकर उसकी जान की रक्षा कर सकता है, ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ मनुष्य को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस दौरान श्री बालाजी धाम के अध्यक्ष विजय भूषण गर्ग, उपाध्यक्ष रवि बठला, महामंत्री पवन जिंदल, कोषाध्यक्ष विजय अरोड़ा, मुकेश घई, व्यवस्थापक कैलाश राजपूत, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र श्रीधर, भारत भूषण चुघ, राजकुमार श्रीधर, गिरीश चंद्र पांडे समेत राजकुमार सिंघल ,मोहित राजपूत आदि मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक शिविर में 51 यूनिट रक्तदान हो चुका था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *