हल्द्वानी के इस इलाके की सड़क बदहाल, वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना तक हुआ मुश्किल, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

बारिश से हल्द्वानी शहर की सड़कें भी बद्तर हो गई हैं। आलम यह है कि इनमें वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। ताजा मामला नगर निगम हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र का है। यहां हाल फिलहाल बने अंबेडकर पार्क वाली सड़क बदहाल हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

https://youtu.be/ZEkNj1zrSaY?si=ngPu4AFxV9FdBhdG

पिछले दिनों बारिश के दौरान तो स्थिति और खराब हो गई। क्योंकि सड़क नाली में तब्दील हो गई। उन्होंने नगर निगम व जिला प्रशासन से जनहित में इस सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *