श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन निकला, हैरतअंगेज करतब से किया आश्चर्यचकित, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

श्री गुरु तेग बहादुर- मानवता के सच्चे रक्षक
एक महान योद्धा, आध्यात्मिक व्यक्तित्व और मातृभूमि के प्रेमी नौवें सिक्ख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के सर्वाेच्च बलिदान की मानवता सदैव ऋणी रहेगी। उन्होंने धर्म, मातृभूमि और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। इसीलिए उन्हें ‘‘हिंद की चादर‘‘ के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। शनिवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी में श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर‌ विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। यह सिख यूथ और हल्द्वानी सिख संगत और समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें पालकी साहिब आकर्षण का केंद्र रही जिसमें गुरु साहिब विराजमान थे। नगर कीर्तन का पुष्प मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस मौके पर गुरु तेग बहादुर स्कूल में विशेष लंगर का भी आयोजन किया गया। शाम 7:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। हल्द्वानी सिख यूथ के मुख्य सदस्य रमन साहनी ने बताया दीवान काफी पवित्रता के साथ समागम कराया जा रहा है और इसमें गुरु साहिब जी के बारे में ग्रंथियां द्वारा प्रकाश डाला गया है गुरु साहिब जी का समागम संचालित किया गया है उनके महान आदर्शों के प्रति समर्पित करने की जरूरत है जो हमें धार्मिक स्वतंत्रता और मानव कल्याण के महत्व के बारे में सिखाते हैं। इस मौके पर सिख यूथ के परमजीत सिंह चंडोक सनी आनंद, रमन साहनी ,मालिन कोहली, संपरीत अजमानी, जगजीत सिंह कंवलदीप ओबेरॉय, सतिंदर पाल रमन भसीन गुरुद्वारा सिंह सभा के मुख्य सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा गोल्डी चंडोक, हरजीत सिंह चड्ढा, कंवलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement

मेयर ने की पुष्प वर्षा 

कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी आरटीओ प्रशासन गुरदेव सिंह नगर आयुक्त परितोष वर्मा आदि लोगों ने मत्था टेककर गुरु साहिब जी का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सहयोग सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों ने महिला सत्संग व सुखमणि साहिब सेवा सोसाइटी, अकाल पूरक की फौज, सिख सेवक जत्था ने विशेष रूप से कार्यक्रम में सेवा व सहयोग किया।

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement