नैनीताल जिले के कवि संजय परगांई ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ में स्थित राॅयल लाॅन में विश्व रिकॉर्डधारी संस्था कपिलश फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक हफ्ते तक निरंतर चल रहे ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड काव्य के महाकुंभ में नैनीताल जिले के ओखलकाण्डा क्षेत्र के सुरंग गांव निवासी कवि संजय परगांई को संस्था द्वारा आमंत्रित किया गया था।

यह कवि सम्मेलन 25 सितंबर से निरंतर चल रहा है जो एक अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें अभी तक देशभर से करीब 650 से अधिक कवियों ने प्रतिभाग किया है। इस काव्य महाकुंभ में कवि संजय परगांई 29 सितंबर को अपनी कविताओं के साथ प्रतिभाग कर विश्व रिकॉर्ड के हिस्सा बने। इस दौरान कवि संजय ने अपने श्रृंगारिक मुक्तकों के अलावा सत्ता और साहित्य की ओर निशाना साधते हुए पढ़ा कि -”

झूठ छल से यहां लोग नायर बने ,

सच छिपाकर कई लोग कायर बने ,
बात करने लगे छंद की वो यहां ,
चोरकर शेर जो लोग शायर बने ”
जिसके बाद संस्था की संस्थापक अध्यक्ष शिप्रा खरे एवं वरिष्ठ कवयित्री रेखा बोरा द्वारा नैनीताल के कवि संजय को पटका , प्रसाद , हनुमान जी की छवि के साथ लोंगेस्ट पोएट्री वर्ड रिकॉर्ड सम्मान से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है जिसके लिए उनके शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *