ट्रेन से टकराकर हाथी की मौत, एक जख्मी

समाचार शगुन, डेस्क हल्द्वानी:-

तराई पूर्वी वन विभाग के गौला रेंज के अंतर्गत खमिया पश्चिमी बीट में घोड़ानाला में रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की तड़के करीब 2:45 बजे कपलिंग इंजन से टकराकर मादा हाथी की मौत हो गई।। मृत हाथी की उम्र 15 साल बताई गई है। साथ ही आठ माह का हाथी भी घायलावस्था में मिला। रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए डोली रेंज के वन विश्राम गृह पहुंचाया गया। इधर पशु चिकित्सकों के पैनल ने मृत हाथी का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान गौला रेंजर चंदन अधिकारी ने बताया कि वन आरक्षी नीरज रावत ने घटना की सूचना दी थी, इसके बाद टीम ने घायल हाथी का रेस्क्यू किया और उसे उपचार दिलाया। उन्होंने बताया कि मृत हाथी के अंग सुरक्षित पाये गये हैं।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement