हल्द्वानी के सरकारी स्कूलों में टीसीपी ने किया पौधरोपण, बच्चों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

एडीबी के परियोजना प्रबंधक के निर्देश पर आज सोमवार 15 जुलाई को तिरुपति सीमेंट प्रोजेक्ट की ओर से हल्द्वानी के बीआर अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा व राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय दमुवाढूंगा में 200 पौधे रोपे गए। इस मौके पर टीसीपी के परियोजना प्रबंधक पीयूष सिन्हा समेत विधालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक आदि मौजूद थे। पौधरोपण कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। गौरतलब है कि टीसीपी कंपनी शहर में एडीबी के सहयोग से पेयजलापूर्ति व सीवरेज के काम कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *