पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को भी‌ मतदान के दिन अवकाश देने की मांग उठाई

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला नैनीताल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भेजकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को नगर निकाय चुनाव में मतदान के लिए अवकाश दिए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि मतदान 23 जनवरी को है और इस दिन केवल निकाय क्षेत्र में अवकाश घोषित किया गया है। जबकि तमाम शिक्षक तैनात तो ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में हैं लेकिन रहते निकाय क्षेत्र में हैं।