नीरज तिवारी बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के आजीवन सदस्य

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने संगठन का विस्तार करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य,  राज्य आंदोलनकारी कारोबारी नीरज तिवारी को संगठन का आजीवन सदस्य बनाया है। वही हर्षित अधिकारी को हल्द्वानी युवा इकाई का संगठन मंत्री बनाया गया है।

नीरज तिवारी बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के आजीवन सदस्य

दोनों के मनोनयन पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, आफताब हुसैन, जगमोहन चिलवाल, राजकुमार केसरवानी, महानगर प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, अजय कृष्ण गोयल, कृष्ण कुमार आगरी, मंडल युवा अध्यक्ष भास्कर सुयाल, जिला युवा अध्यक्ष रवि गुप्ता, नगर युवा अध्यक्ष अमित बुधलाकोटी ने हर्ष जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।