दमूवाढूंगा के लोगों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने की सांसद से लगाई गुहार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

पूर्व प्रधान महेश जोशी के नेतृत्व में सांसद लोकसभा नैनीताल उधम सिंह नगर अजय भट्ट को दमुवाढूंगा क्षेत्र के तीनों वार्ड 35,36,37 के नियमितीकरण/मालिकाना हक की शासन में लंबित फाइल में अग्रिम कार्यवाही करा कर क्षेत्रवासियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं प्रदान कराए जाने के सम्बंध में उचित वार्ता की। सांसद द्वारा जिलाधिकारी नैनीताल को शीघ्र निवारण कर अग्रिम कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश एवं पत्र प्रेषित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रधान विजय कुमार पप्प, हृदयेश कुमार, मुन्नी बिष्ट, हरीश गौरा, पन राम, रोषपाल मौर्या आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *