कुमाऊं में यहां मगरमच्छ ने वृद्ध को बनाया अपना‌ निवाला, नदी में मिली लाश

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के नानकमत्ता में जानवरों को चराने गए वृद्ध को मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया। वृद्ध का शव आज गुरुवार को‌ फौड़ी नदी में क्षत विक्षत हालत में मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जानकारी के‌ अनुसार, नानकमत्ता के ग्राम सिद्दा निवासी 60 वर्षीय जगदीश सिंह गांव के ही शंकर सिंह राणा के साथ बुधवार को जानवर चराने फौड़ी नदी पार ट्रंचिग ग्राउंड के पास गए थे। सभी जानवर शाम को अपने घर लौट आएं, लेकिन जानवर चराने गया वृद्ध वापस नहीं आया। तब ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की लेकिन रात 9 बजे तक जगदीश का कहीं पता नहीं चला। आज गुरुवार चार जुलाई को ग्रामीणों ने फिर खोजबीन शुरू की तो जगदीश का शव फौड़ी नदी में क्षत विक्षत हालत में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रथम दृष्टया वृद्ध के मगरमच्छ के शिकार होने की सूचना वन विभाग को दी। जौलासाल से वन दरोगा राजन सिंह बिष्ट, गिरीश वर्मा मौके पर पहुंच गए। मृतक जगदीश के पेट के हिस्से का मांस नहीं था, वन विभाग के अधिकारियों ने अंदेशा जताया कि नदी पार करते समय मगरमच्छ के हमले से वृद्ध की मौत हुई है। मृतक परिवार में अकेला बताया जा रहा है, घटना की सूचना उसकी तीन बहनें ग्राम बिचवा से मंजू राणा व शांति देवी, कलावती राणा पहुंची। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर पुलिस ने शव का‌ पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement