नैनीताल जिले में यहां महिला ने लगाया मारपीट का आरोप

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल के सूखाताल निवासी महिला ने पड़ोसी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। जानकारी के अनुसार मकरूब जहां ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि किसी बात पर उसकी पड़ोस की महिला से कहासुनी हो गई। आरोप है कि महिला के पति ने उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज कर मारपीट भी की। इस दौरान दूसरा पक्ष भी कोतवाली पहुंच गया। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच आज मंगलवार को हंगामा हो गया। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत किया। कोतवाली पुलिस के अनुसार दोनों के बयान दर्ज किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *