नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुग्ध संघ में आउटसोर्स के तहत काम करने वाली महिला ने बीते शनिवार को लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर दुग्ध संघ अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।‌ पीड़िता का आरोप है कि दुग्ध संघ अध्यक्ष ने नियमित नौकरी दिलाने का झांसा देकर काठगोदाम के एक होटल में बलात्कार किया। इतना ही नहीं बाद में भी ब्लेकमैल कर संबंध बनाए। महिला ने बोरा के चालक पर भी धमकाने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *