हल्द्वानी: राज्य आंदोलनकारियों ने खटीमा व‌ मसूरी गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आज रविवार को हल्द्वानी के लोनिवि तिकोनिया गेस्ट हाउस में खटीमा व मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आंदोलनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण शहीदों की शहादत के बाद हुआ है। उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।‌ जिला अध्यक्ष बिष्ट, राजेंद्र खनवाल, राजेंद्र सुयाल कमल जोशी ने कहा कि जब तक गैरसैंण राजधानी नहीं बनेगी तब तक राज्य आंदोलनकारी का सपना पूरा नहीं होगा। आखिर गैरसैंण को स्थाई राजधानी क्यों नहीं घोषित किया जा रहा है। हरीश पाल, मोहनी रावत व भगवती बिष्ट ने कहा कि सरकार राज्य आंदोलनकारी को राज्य सेनानी घोषित करें। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जगमोहन सिजवाली, पुष्पा बिष्ट, जानकी जोशी, शिव कुमार आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *