अंग्रेजी शराब की दुकान में लगी भीषण आग, सवा दो करोड़ का नुकसान, दमकल ने पाया काबू

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

लालकुआं निवासी और ब्लिंकिट (Blinkit) के डिलीवरी बॉय श्री अनुज सिंह दानु द्वारा आज *दिनांक 02 जून 2026 को समय करीब 01:50 बजे फायर स्टेशन हल्द्वानी* को सूचना मिली कि हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहा के पास स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही मिंदर पाल सिंह FSO हल्द्वानी* द्वारा मय *फायर सर्विस* की टीम तीन दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची।

दुकान का शटर बंद था और अंदर से आग की लपटें निकल रही थीं। फायर कर्मियों ने शटर खोलकर तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग दुकान के तीनों फ्लोर तक फैल चुकी थी, जहां शराब की बोतलें और अन्य ज्वलनशील सामान रखा हुआ था।अग्निशमन के दौरान आग की चपेट में आए *19 किलो के एक एलपीजी सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकालकर ठंडा किया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

कड़ी मशक्कत के बाद फायर सर्विस की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और उसे आस-पास की इमारतों तक फैलने से रोक दिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण *शॉर्ट सर्किट* माना जा रहा है।

इस घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, जो *लगभग 1.5 से 2 करोड़ रुपये* तक हो सकता है।

*फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।*

*शामिल अग्निशमन कर्मी (फायर स्टाफ)*
1- एलएफएम (LFM) माखन सिंह
2- एलएफएम (LFM) अनुज शर्मा
3- चालक (DVR) श्याम सिंह नैनवाल
4- चालक (DVR) चरण सिंह
5- फायरमैन (FM) विपिन चौहान
6- महिला फायरमैन (FW) गरिमा बिष्ट
7- महिला फायरमैन (FW) भावना कार्की
8- महिला फायरमैन (FW) दिव्या दांगी
9- फायरमैन (FM) हीरा सिंह तोमक्याल
10- फायरमैन (FM) दीपक सुतेड़ी
11- फायरमैन (FM) कमलेश उप्रेती
12- फायरमैन (FM) बलवंत राणा
12- फायरमैन (FM) जगत दानु
13- फायरमैन (FM) भुवन कुमार

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here