हल्द्वानी के इस वार्ड में पांच साल की बच्ची से अश्लील हरकत वाले की हुई पहचान, गिरफ्तार कर जेल भेजा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले में हल्द्वानी नगर निगम के बद्रीपुरा वार्ड में पांच साल की बच्ची का अश्लील हरकत करते हुए पीछा करने वाले युवक की पहचान बनभूलपुरा के आजादनगर क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय हसीद अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने आज सोमवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। बीती रविवार की दोपहर करीब दो बजे कोतवाली क्षेत्र में बद्रीपुरा क्षेत्र की निवासी पांच साल की बच्ची अपने घर के पास ही दुकान से सामान लेने गई थी। घर लौटते समय एक युवक उसका पीछा करते हुए अश्लील हरकतें करने लगा। इससे घबराकर बच्ची घर पहुंची और दहशत में घर के अंदर छिप गई। बच्ची को दहशत में देखकर काफी कुरेदने पर शाम के समय बच्ची ने अपनी मां को पूरा वाकया बताया। परिजनों ने क्षेत्र के निवर्तमान पार्षद रवि जोशी को मामले की जानकारी दी। जिन्होंने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटाए। फुटेज में एक युवक बच्ची का पीछा करते हुए अश्लील हरकतें करता नजर आया। परिजनों ने कोतवाली पुलिस से घटना की शिकायत की। फरार आरोपी की शिनाख्त के लिए पुलिस सोमवार को दिन भर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालती रही।इस बीच आरोपी की शिनाख्त बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के आजादनगर निवासी हसीद अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी हसीद बनभूलपुरा क्षेत्र में ही वैल्डिंग का काम करता है। मामले की जांच में जुटी पुलिस आरोपी की पहचान होने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जुट गई। कोतवाल पुलिस के मुताबिक इस मामले में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement