कुमाऊं में यहां भाजपा नेता के पुत्र पर जानलेवा हमला 

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले में थाना पंतनगर की मेट्रोपोलिस कालोनी में नकाबपोश लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मेट्रोपोलिस कालोनी निवासी मनमोहन राय ने बताया कि उनका पुत्र पीयूष भाटिया मेट्रोपोलिस कालोनी में रहता है और बीती 31 जुलाई को विक्रांत फुटेला ने  पीयूष भाटिया को जान से मारने की धमकी थी। आज तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। बताया कि बीती 18 अगस्त को उसका बेटा, अपनी पत्नी और बच्चे के साथ नैनीताल में था। जब पीयूष भाटिया नैनीताल से वापस घर मेट्रोपोलिस में लगभग 10.30 पहुंचा तो बेटे ने अपने बेटे को कमरे में छोड़ा और गाड़ी से समान निकालने बाहर गया। तभी घर के सामने अल्टो गाड़ी आकर रुकी और उसमे से 4 से 5 लोग उतरे। सभी हाथों में लठ और धारधार हथियार लिए थे। उन्होंने जान से मारने की नीयत से पुत्र पर एक राय होकर हमला कर दिया। हमलावर मुंह ढककर आए थे। हमले में पीयूष लहूलुहान हो गया। इस दौरान पीयूष की पत्नी नवनीत बीच-बचाव को पहुंची और शोर मचाया। तभी हमलावर धक्का मार कर फरार हो गए। आरोप है कि हमलावरों में विक्रांत फुटेला, उसका भतीजा अक्षय फुटेला, कपिल हुडिया, विकास गुप्ता तथा अन्य लोग शामिल हैं। ये लोग पुत्र को जान से मारना चाहते थे। पंतनगर पुलिस के अनुसार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *