हल्द्वानी में यहां लोन दिलाने के नाम 20 लोगों से जालसाजी, फाइनेंस आफिस खोलकर दिया झांसा, नटवरलाल फरार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में गुजरात के जालसाज बनभूलपुरा के दर्जनों लोगों को लाखों रुपए का चुना लगाकर फरार हो गए। जालसाजों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर इलाके में जाल बिछाया और लोन देने के नाम पर लोगों से चार-चार हजार रुपए जमा करा लिए। मनी कलेक्शन का यह खेत एक तय तारीख तक चला और फिर जालसाज अपने दफ्तर में ताला लगाकर फरार हो गए। सोमवार रात नाराज लोगों ने जालसाजों के दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बमुश्किल लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। बनभूलपुरा लाइन नंबर 8 निवासी एक व्यक्ति का गौजाजाली में एक और मकान है। करीब एक माह पहले इस व्यक्ति ने अपना गौजाजाली वाला मकान किराए पर दे दिया। इस मकान के बाहर आईएनसी फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड का बैनर टांग कमरे में दो-चार मेज कुर्सी डाल कर माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोल दी गई। जालसाजों ने पूरे इलाके में यह फैला दिया कि किसी को भी हाथों-हाथ लोन मिलेगा।
कथित माइक्रो फाइनेंस कंपनी में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। आधार कार्ड और पेन कार्ड के जरिये सिविल चेक कर लोगों को लोन दिलाने का दावा किया गया। इसके लिए फाइल चार्ज के नाम पर लोगों से चार-चार हजार रुपए जमा कराए गए। सभी को एक ही तारीख दी गई और कहा गया कि उक्त तारीख को रुपए खाते में आ जाएंगे या फिर फोन आएगा। हालांकि न तो खाते में रुपए आए और न ही लोन लेने वालों के पास किसी का फोन आया।
जिसके सोमवार रात दर्जनों की संख्या में लोग कथित माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दफ्तर पहुंच गए। यहां दरवाजे पर ताला और अंदर सिर्फ दो-चार मेज-कुर्सियां मिलीं। इंद्रानगर पप्पू का बगीचा बनभूलपुरा निवासी वकील अहमद पुत्र वजीर अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा, इस पूरी जालसाजी में एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं। जालसाज खुद को गुजरात का बता रहे थे।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि करीब 20 लोगों से ठगी की बात सामने आ रही है। पुलिस को तहरीर मिली है। आरोपी फरार है और पुलिस सभी की तलाश कर रही है। अभी यह ठगे गए लोगों की स्पष्ट संख्या या ठगी गई रकम के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement