पुलिस, एसओजी से हुई मुठभेड़ में कई राउंड फायरिंग, बदमाश को गोली लगी

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर के पास दिनेशपुर में देर रात पुलिस और एसओजी टीम की बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान शार्प शूटर के पैर में गोली लगने की जानकारी मिली है। आरोपी हथियारों की डीलिंग करता है और इसीलिए वह दिनेशपुर आया था। अभियुक्त के पास से तमंचे, कारतूस बरामद हुए है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया है।