कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अस्पताल में की प्रेस, बोलीं-गोलज्यू देवता की कसम हैं वह सच्ची हैं, देखें वीडियो

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड में पहले कांग्रेस और भाजपा नेताओं के साथ सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार 17 अक्टूबर को देहरादून के अस्पताल में भर्ती कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने खुद पर लगे 210 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप पर कहा कि हर जांच के लिए है वह तैयार हैं। उन पर तहरीर वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने ईष्ट देवता श्री गोलज्यू की कसम खाते हुए कहा कि उन्होंने जो भी प्रमाण दिए हैं वह सच्चे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें गिरधारी लाल साहू की पहले से शादी की जानकारी थी।