महिला अधिवक्ता ने पुलिस दरोगा पर लगाए आरोप

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

महिला अधिवक्ता ने पुलिस के दरोगा अंशुल अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस को न्यायालय तक पहुंचा दिया है। हरिद्वार निवासी अधिवक्ता का आरोप है कि शिकायत की जांच निष्पक्ष और विधिसम्मत तरीके से नहीं की गई। शिकायत कर्ता के मुताबिक एक ई-रिक्शा चालक के वाहन से टक्कर मारने और अभद्र व्यवहार करने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच की जिम्मेदारी रानीपुर थाने में तैनात एसआई अंशुल अग्रवाल को सौंपी गई थी। अधिवक्ता का आरोप है कि जांच के दौरान उन्हें कई बार थाने बुलाया गया और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदगी में दूसरे पक्ष ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया लेकिन पुलिस अधिकारी द्वारा प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बार-बार अनुरोध के बावजूद उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। मामले को लेकर अधिवक्ता ने 8 जून 2026 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 जून 2026 की तिथि निर्धारित की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *