समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने फर्नीचर शोरूम में हुई चोरी का किया सफल खुलासा, 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*
*संक्षिप्त विवरण-*
*दिनांक 28.05.2026 को वादी मयंक मित्तल* पुत्र बद्री प्रसाद निवासी गोल्ज्यू फर्नीचर इंडस्ट्रीज, बरेली रोड (मोतीनगर), ग्राम हरिपुर तुलाराम, हल्द्वानी द्वारा थाना हल्द्वानी में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि *दिनांक 25.05.2026 की रात्रि उनके शोरूम* से अज्ञात चोरों द्वारा बिजली की केबल, एसी कॉपर पाइप लाइन, विद्युत तार एवं अन्य बिजली का सामान चोरी कर लिया गया है।
तहरीर के आधार पर *कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 180/2026, धारा 305/331(4) बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पुलिस द्वारा की कार्यवाही:-*
उपरोक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* ने तत्काल मामले के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी* के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का सफल खुलासा कर *02 अभियुक्तों को मण्डी क्षेत्र* गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया।
*बरामदगी का विवरण:-*
– सफेद रंग के केबल तार के गुच्छे
– काले रंग का एल्यूमीनियम विद्युत तार
– कॉपर तार का गुच्छा
– नीले रंग के विद्युत तार
*गिरफ्तार अभियुक्त:-*
*1-* सूर्य प्रकाश मौर्य उर्फ जुल्फि निवासी रिछा, तहसील बहेड़ी, जनपद बरेली (उ.प्र.), उम्र 29 वर्ष।
*2-* दयाल सिंह गड़िया उर्फ धीरज निवासी ग्राम तौली, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर, हाल निवासी हाथीखाल रेलवे फाटक के पास, गोरापड़ाव, थाना हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 23 वर्ष।
*



