पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा* पूर्व में पंजीकृत अभियोगों के त्वरित अनावरण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, एसपी क्राइम नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्रा तथा क्षेत्राधिकारी भवाली श्री रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भीमताल श्री राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में कोतवाली भीमताल पुलिस द्वारा सफलता प्राप्त की गई।

कोतवाली भीमताल में 08-05-2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0- 19/2026 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित अभियोग में नामजद *अभियुक्त दीप चन्द्र पलडिया उर्फ दीपक* पुत्र कैलाश चन्द्र पलडिया निवासी ग्राम बानना धूरा, कोतवाली भीमताल, जिला नैनीताल, उम्र 21 वर्ष द्वारा एक नाबालिग बालिका को अपहृत कर ले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए *सीसीटीवी फुटेजों का गहन परीक्षण* किया गया तथा अभियुक्त एवं अपहृता की तलाश हेतु सुरागरसी- पतारसी की गई। तथा बनबसा नेपाल भागने की सूचना पर बनबसा पुलिस एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट चम्पावत का सहयोग भी लिया गया।

दिनांक 15 मई 2026 को दौरान विवेचना सूचना पर *गौलापार खेड़ा चौकी के पास से नामजद अभियुक्त दीप चन्द्र पलडिया को गिरफ्तार* किया गया।

*अभियुक्त के साथ अपहृत नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद किया गया।*

तत्पश्चात महिला उप निरीक्षक बबीता द्वारा नाबालिग बालिका के बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 65(1) बीएनएस एवं धारा 5(ञ)(2)/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। मामले में अग्रिम विवेचना प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त को मेडिकल परीक्षण उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

दीप चन्द्र पलडिया उर्फ दीपक निवासी – ग्राम बानना धूरा, कोतवाली भीमताल, जिला नैनीताल
उम्र – 21 वर्ष

*गिरफ्तारी टीम*

1. प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार यादव
2. उप निरीक्षक श्री महेन्द्र राज सिंह
3. कांस्टेबल ललित आगरी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *