हल्द्वानी विकासखंड के दूरस्थ इस सरकारी स्कूल के बच्चों का लगातार जवाहर व‌ राजीव नवोदय विद्यालय में हो रहा है चयन, इस बार विराट ने बढ़ाया स्कूल का मान

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

विकासखंड हल्द्वानी के दूरस्थ विद्यालय विजयपुर के छात्र का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। विराट की इस उपलब्धि से सरकारी स्कूल की पढ़ाई का भी पता चला है।‌ राजकीय प्राथमिक विद्यालय विजयपुर से छात्र विराट सिंह ने वर्ष 2023-24 की जवाहर नवोदय की परीक्षा पास कर पूर्व वर्षों की भांति विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। हेमंत सिंह के पुत्र विराट ग्राम सभा देवल मल्ला गौलापार के निवासी हैं। विगत 4 वर्षों से विद्यालय के बच्चों का‌ जवाहर नवोदय व राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में लगातार चयन होता रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश फुलारा व सहायक अध्यापक रमेश रौतेला ने बच्चों की सफलता पर खुशी व्यक्त कर छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रत्येक वर्ष अध्यापकों की कड़ी मेहनत से बच्चे नवोदय की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करते आ रहे हैं। छात्र की सफलता पर न्याय पंचायत संसाधन केंद्र लाखन मंडी के प्रभारी एवं जिला मंत्री उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल डिकर सिंह पडियार, शिक्षिका सुमन बिष्ट, संतोष रौतेला, लीला चक्रायत, गीता अधिकारी, ज्योति आर्य, आशा नेगी सिद्धार्थ पंत,राकेश पाण्डेय, सुनीता तथा अमित जोशी आदि ने भी बधाई दी है तथा विद्यालय में लगातार छात्रों का चयन होने पर विद्यालय के अध्यापकों की भी प्रशंसा की है |

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *