हल्द्वानी: प्रेमिका के चक्कर में अपने ही दोस्त की कर दी पिटाई, कार भी तोड़ी

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक दोस्त ने  प्रेमिका के घर रात में जाने से मना कर दिया तो गुस्साये दोस्त ने दोस्त के कार के शीशे और उसके मोबाइल को तोड़ डाला। इतना ही यही नहीं गुस्से में आकर उसने दोस्त की जमकर पिटाई भी कर दी। फिलहाल दोस्त की शिकायत पर पुलिस आरोपी को थाने ले गई जिसके बाद कोर्ट में पेश किया गया इसके बाद कोर्ट ने उसे जमानत पर छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मयूर विहार बरेली रोड हल्द्वानी निवासी पीड़ित युवक के पिता का हल्दूचौड़ में होटल है। पीड़ित युवक ने बताया कि बीती रविवार रात वह होटल से घर लौट रहा था घर के पास धान मिल बरेली रोड में रहने वाला उसका दोस्त मिल गया। दोस्त नशे में था और उसने कार से आस-पास का एक राउंड लगाया और प्रेमिका से फोन पर बात करने लगा। उससे प्रेमिका के घर चलने को कहने लगा। रात काफी होने पर उसने जाने से इंकार कर दिया। इससे गुस्साए दोस्त ने मारपीट शुरू कर दी और उसका मोबाइल जमीन में पटककर उसे तोड़ दिया। साथ ही कार के शीशे में पत्थर मारकर उसे भी तोड़ दिया। शिकायत पर जब पुलिस पहुंची तो दोस्त ने पुलिस कर्मियों के सामने भी जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर ले गई। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया यहां से उसे जमानत मिल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *