हल्द्वानी: महिला रामलीला में कलाकारों ने खूब वाहवाही बटोरी, भरत मिलाप का शानदार मंचन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

पुनर्नवा महिला समिति हल्द्वानी की ओर से उत्थान मंच हीरानगर में आयोजित महिला रामलीला के पांचवें दिन भारत मिलाप आदि लीला का महिला कलाकारों ने शानदार मंचन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नारायण पाल (पूर्व विधायक), कामिनी पाल, विजय पाल, करुणा पाल, बलवंत पाल, पसपोला ने दीप प्रज्वलित करके रामलीला मंचन का प्रारंभ किया। इस मौके पर दशरथ का अभिनय अनुराधा, केकई मीना राणा, राम मानसी, लक्ष्मण लक्षिता, सीता तेजस्विनी, भरत दिव्यांशी, शत्रुघ्न सिद्धि, कौशल्या कमला रौतेला, सुमित्रा शीला राणा, केवट प्रेमा जोशी, सुमंत लीला मनराल, वशिष्ठ लता जोशी, निषाद हेमा हरबोला, निषाद का परिवार भगवती बिष्ट सोना तिवारी, गीता दरम्वाल, निर्विका नेगी मनस्वी नेगी वैभवी बिष्ट, गरिमा बिष्ट, मंथरा की भूमिका रितु कांडपाल ने  निभाई। शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ,जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रदेश मंत्री नवनीत राणा, नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, नगर महामंत्री मनोज जायसवाल ने महिला रामलीला के लिये पुनर्नवा महिला समिति को स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष लता बोरा, उपाध्यक्ष यशोदा रावत, सचिव शांति जीना, प्रचार सचिव कल्पना रावत प्रेमा बृजवासी, जानकी पोखरिया, अंजना बोरा, रेखा रावत, कुसुम बोरा , मंजू बनकोटी, लक्ष्मीकांत पसपोला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *