पुलिस को कार चोरी की झूठी सूचना देना इस युवक को पड़ा महंगा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

पुलिस आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ का दुरुपयोग करने और सरकारी मशीनरी को गुमराह करने वालों के विरुद्ध काठगोदाम पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। कार चोरी की झूठी सूचना देने वाले एक कॉलर के विरुद्ध पुलिस ने ₹10,000 का चालान कर कड़ी कार्रवाई की है।

*घटना का विवरण:*
कल दिनांक 26 मार्च, 2026 को त्रिवेणी चंद्र पाठक निवासी देवलातल्ला, गोलापार) द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि उनकी कार ‘मधुबन बैंक्वेट हॉल’ के पास से चोरी हो गई है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना काठगोदाम पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। सिटी पेट्रोल और चीता मोबाइल को तत्काल मौके पर रवाना किया गया और पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

*जांच में खुला मामला:*
पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद उक्त कार को मधुबन बैंक्वेट हॉल के पास ही एक एकांत स्थान से बरामद कर लिया गया। जब कॉलर से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने स्वीकार किया कि वह स्वयं गाड़ी खड़ी करके स्थान भूल गया था और बिना पुष्टि किए पुलिस को चोरी की झूठी सूचना दे दी।

👉*वैधानिक कार्रवाई:*
*पुलिस एक्ट के तहत चालान:* झूठी सूचना देकर पुलिस का समय बर्बाद करने और गुमराह करने पर पुलिस द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए कॉलर के विरुद्ध *83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000* की चालानी कार्यवाही की गई।

अपनी गलती का अहसास होने पर कॉलर द्वारा भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने का लिखित माफीनामा भी प्रस्तुत किया गया।

📍*नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश:* जनता से अपील है कि आपातकालीन सेवा (112) का उपयोग केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही करें। झूठी सूचना से पुलिस का कीमती समय नष्ट होता है और वास्तविक जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचने में विलंब हो सकता है। भ्रामक या झूठी सूचना देने वाले के विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *