यहां जीजा-साली चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

हरिद्वार जनपद में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो पुरुषों और एक महिला को हिरासत में लिया, जबकि एक पीड़िता को मुक्त कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर थाना पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि सलेमपुर स्थित हृदय विहार कॉलोनी के एक मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *