हल्द्वानी के युवक और उसके दोस्त की लाश यहां मिली

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी के दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। कोर्ट की पेशी में गए हल्द्वानी के युवक रवि गुप्ता व उसके दोस्त का शव दिल्ली आनंद विहार रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला। पांच जनवरी को रवि गुप्ता का शव रेलवे ट्रेक पर मिलने के बाद छह जनवरी को घटना स्थल से 200 मीटर दूर उसके दोस्त गोलू शर्मा का भी शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त के बाद दिल्ली पुलिस ने हल्द्वानी संपर्क साधा। पोस्टमार्टम होने के बाद शुक्रवार को रवि गुप्ता का शव हल्द्वानी पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी वैलेजली लाज निवासी 30 वर्षीय रवि गुप्ता एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। उनका दिल्ली निवासी अपनी पत्नी के साथ विवाद का दिल्ली में ही कोर्ट केस चल रहा था। चार जनवरी को रवि अपने आठ साल के बेटे व दोस्त गोलू शर्मा को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इसके बाद पांच जनवरी को कोर्ट में पेश हुआ। बताया जा रहा है कि शाम को उसने हल्द्वानी में अपने परिजनों से फोन पर बात भी की थी। और बाद में उसका शव आनंद विहार रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला। वहीं अगले दिन 25 वर्षीय उसके दोस्त गोलू शर्मा का शव भी घटना स्थल से 200 मीटर दूरी पर ट्रेक पर पड़ा मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि रवि गुप्ता के शव पर मारपीट के भी निशान दिख रहे थे। वहीं सात जनवरी को भोटिया पड़ाव चौकी से स्वजन को रवि गुप्ता की मौत की सूचना दी गई थी। स्वजन दिल्ली पोस्टमार्टम हाउस से रवि का शव हल्द्वानी लेकर पहुंचे। देर शाम उसकी अंत्येष्टी हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *