चंदन अस्पताल: रुपये न मिलने पर महिला का शव देने से किया इंकार, एसएसपी ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

दिनांक 03.01.2026 की रात्रि में नन्दन बिरौड़िया निवासी गोलनाकरड़िया धारानौला अल्मोड़ा द्वारा SSP NAINITAL डॉ.मंजुनाथ टीसी को फोन कर अपनी पत्नी सीमा बिरौड़िया को बेस अस्पताल अल्मोड़ा से रेफर कर चन्दन अस्पताल हल्द्वानी लाने, तथा उपचार के दौरान मृत्यु होने पर हॉस्पिटल संचालक द्वारा पैसों की मांग को लेकर मृतका का शव न देने के संबंध में अवगत कराया गया। यह भी बताया गया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है। उपचार हेतु 57 हजार रुपए पहले ही दे चुका है, अस्पताल प्रबंधन द्वारा 30 हजार की मांग करते हुए बॉडी देने से इनकार किया जा रहा है। धार्मिक रीति रिवाज से बॉडी का अंतिम संस्कार किए जाने हेतु बॉडी दिलाने का अनुरोध किया गया। पीड़ित की व्यथा सुन एसएसपी नैनीताल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए सीओ सिटी हल्द्वानी अमित कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस द्वारा तत्काल चंदन हॉस्पिटल जाकर मृतका के शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कराते हुए मृत्यु प्रमाण भी जारी कराया गया। साथ ही चंदन हॉस्पिटल के प्रबंधक को मानवता का ध्यान रखते हुए भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *