गौलापार में इस होटल मैनेजर को युवकों ने बेल्ट से बुरी तरह पीटा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में गौलापार स्थित रॉयल स्पाइस होटल एंड रेस्टोरेंट में मंगलवार सात अक्टूबर की रात कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। कमरे की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने रेस्टोरेंट में मैनेजर पर बेल्ट व कड़े से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। बताया गया कि युवक ताश खेलने के लिए होटल में कमरे की मांग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *