लाखों की स्मैक समेत दो गिरफ्तार, एक शराब के साथ पकड़ा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर लालकुआं पुलिस ने मादक पदार्थों व अवैध शराब की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18.70 ग्राम स्मैक तथा लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

प्रकरण–1

पुलिस टीम द्वारा थाना चोरगलिया से चार सौ मीटर चोरगालिया की ओर वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त जीवन सिंह बिष्ट, निवासी कटघरिया चौराहा, थाना मुखानी जनपद नैनीताल को 9.24 ग्राम स्मैक तथा अभियुक्त महेंद्र सिंह अन्ना, निवासी ऊंचापुल, थाना मुखानी जनपद नैनीताल को 9.46 ग्राम स्मैक व वाहन UK04AL-1676 से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना चोरगलिया पर FIR नंबर 87/2025 धारा 8/21/60 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में एसआई निधि शर्मा,  हेड कांस्टेबल मनजीत सिंह, जगदीश सिंह, कांस्टेबल भारत भूषण, अंकुश चन्याल आदि शामिल रहे।

प्रकरण-2

पुलिस टीम ने अभियुक्त परमजीत सिंह निवासी ग्राम बसगर, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर को 83 पाउच (लगभग 40 लीटर) अवैध कच्ची शराब तथा वाहन UK06BF-5341 के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना चोरगलिया पर FIR नंबर 88/2025 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में एएसआई विजय सिंह राणा, कांस्टेबल, राजेश सिंह, चंदन सिंह आदि शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *