बेतालघाट ब्लाक प्रमुख के चुनाव में खुलेआम फायरिंग के तीन और आरोपी लखीमपुर खीरी यूपी में पकड़े, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

एसएसपी की मीणा की रणनीति ने फायरिंग गैंग को पहुँचाया सलाखों के पीछे

Advertisement

बेतालघाट पुलिस को मिली बड़ी सफलता मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू समेत 03 दबोचे, अब तक कुल 09 हुए गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

बीती 14 अगस्त को ब्लॉक बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान, एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर सशस्त्र विद्रोह किया गया था, जिसमें महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले के छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य फरार अपराधी सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए अथक प्रयास किए गए। इस मामले में छह आरोपी पहले पकड़े गए हैं। इस मामले में पुलिस ने 20 अगस्त को फायरिंग के मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू सहित 03 अपराधियों को जिला लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित भीरा कस्बे में पंजाब मेडिकल स्टोर के पास घेराबंदी कर घटना में प्रयुक्त 01 अदद देशी पिस्टल 32 बोर मय 03 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम ने एक संदिग्ध थार (UK18U 5002) का पीछा किया। मौके पर आरोपी गुरमीत मेडिकल स्टोर पर दवा लेने उतरा, तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. *अमृतपाल उर्फ पन्नू* (30 वर्ष) पुत्र मिन्दर सिंह, निवासी ग्राम रोशनपुर, गूलरभोज *(मुख्य आरोपी)*
2. *गुरमीत सिंह उर्फ पारस* (28 वर्ष) पुत्र मनजीत सिंह, निवासी ग्राम बेरिया दौलत, केलाखेड़ा
3. *प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर* (32 वर्ष) पुत्र तेजा सिंह, निवासी मुंडिया कला बहादुरगंज बाजपुर, हाल निवासी पिरूमदारा

*बरामदगी-*
01 अदद देशी पिस्टल 32 बोर मय 03 जिंदा कारतूस
(घटना में प्रयुक्त)

*थार (UK18U-5002)*

*आपराधिक इतिहास-*

*1- अमृतपाल उर्फ पन्नू (मुख्य आरोपी)* के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में हत्या के प्रयास में अभियोग पंजीकृत है।

*2- प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर* के विरुद्ध थाना रामनगर में 02 अभियोग मारपीट व धोखाधड़ी के पंजीकृत हैं। शेष आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

*गिरफ्तारी टीम-*

1. उ0नि0 अनीस अहमद
2. उ0नि0 फिरोज, साईबर सैल
3. हे0का0 मंजीत, चोरगलिया
4. का0 संदीप सिंह, रामनगर
5. का0 संदीप दोसाद, रामनगर

👉 उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में 14/08/2025 को ही *06 अभियुक्त गिरफ्तार कर 02 वाहन सीज* किए जा चुके हैं।

एसएसपी नैनीताल का संदेश

चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, शांति भंग करने या असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसे तत्वों के विरुद्ध कड़ी व सख़्त कार्यवाही जारी रहेगी।

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement