काठगोदाम में यहां बच्ची से छेड़छाड़, रिश्तेदार पर मुकदमा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र में बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर देकर मोहल्ले निवासी युवक पर अपनी नौ वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। महिला के अनुसार उसकी बेटी अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहे थी। शाम को मोहल्ले के ही रहने वाले युवक ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की और बच्ची को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। घटना से डरी सहमी बालिका भाग कर घर पहुंची और अपनी मां को सारी बात बताई। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का करीबी रिश्तेदार है। काठगोदाम  थाना पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *