कुमाऊं में यहां 16 किलो गांजे के साथ दो भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

समाचार शगुन उत्तराखंड 

अल्मोड़ा जिले के मोलेखाल में नशे के धंधे में लिप्त दो चचेरे भाई लाखों के गांजे के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से 16.895 किलो गांजा बरामद हुआ है। मामला जिले के सल्ट थाना क्षेत्र का है, जहां बीते रविवार को थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चिमटाखाल सड़क पर मरचूला के पास चेंकिग की, तो पिकअप की भी चेकिंग हुई। पिकअप चालक विशाल सिंह व परिचालक भूरे से पायदान के पास रखे कट्टों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कट्टों में सब्जी बताकर पुलिस से बचने की कोशिश की, मगर शक होने पर पुलिस ने दोनों कट्टों को खुलवाकर देखा, तो इन कट्टों में कुल 16.895 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों विशाल सिंह (22 वर्ष) तथा भूरे (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई और वाहन को सीज कर लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि दोनों आरोपी चचेरे भाई हैं, जो ग्राम वजीरगंज रेहड़िया, थाना वजीरगंज जिला बदांयू, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और इनका हाल निवास रामनगर जिला नैनीताल हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग गांजे को सराईखेत से रामनगर ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement