यहां मकान की छत पर गिरी यात्री बस, देखें वीडियो

समाचार शगुन उत्तराखंड 

यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गयी। गनीमत रही कि सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दरअसल रास्ते में खाना खाने के लिए रुके थे। चालक बस को साइड में खड़ा कर रहा था, तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क के नीचे एक मकान के ऊपर गिर गई। टिहरी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। टिहरी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर पौखाल स्यालकुंड के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में यात्री घायल हुए हैं। बस में उड़ीसा के यात्री सवार थे और बदरीनाथ धाम जा रहे थे। वह होटल में खाने के लिए रुके थे। खाना खाने के बाद तीन यात्री ही बस में चढ़े थे, तभी बस अनियंत्रित होने से 10 मीटर नीचे बलवीर सिंह के घर की छत पर गिर गई। जिस कारण तीन यात्री घायल हुए हैं। घायलों कैलाश चन्द्र शाहू, अनिल शर्मा और पोरी गीता शाहू को 108 एंबुलेंस से श्रीनगर अस्पताल भेजा गया।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement