उत्तराखंड में यहां महिला को घर में अकेला पाकर दे दिया वारदात को अंजाम, दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देहरादून में घर मे हुई लूट की घटना का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है‌। घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर‌ लूटी गई स्कूटी, ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। बीती 9 मई को राजेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी नागल ज्वालापुर डोईवाला ने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। ‌इसके आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए कोतवाली डोईवाला पुलिस ने टीम गठित की। इस बीच पुलिस ने काली माता मन्दिर के पास, लालतप्पड पर चैकिंग के दौरान घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों मनीष त्यागी निवासी ग्राम नकीतपुर थाना नहटौर जिला बिजनौर और भरत निवासी ग्राम पिलवाडा जिला सिरोही, राजस्थान को घटना मे लूटी गयी स्कूटी समेत गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से घटना में लूटी गई चैन, एक आधार कार्ड, रूपये 2000 रुपए नगद बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि वे दोनों पुताई का कार्य करते हैं तथा वादी के यहां किराए पर रहते हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति के लिए उनके द्वारा काफी लोगों से पैसे उधार लिए गए थे तथा अपनी बाइक को भी 10000 रूपए में एक व्यक्ति के पास गिरवी रख दिया था, जिसे छुड़ाने के लिए उनके द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गई। आठ मई को उन्हें पता चला कि  उनके मकान मालिक अपने परिजनों के साथ किसी समारोह में गए हैं, तथा घर मे उनकी बुजुर्ग माता अकेली है तो उनके द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने के लिए छत के रास्ते से घर में प्रवेश किया तथा बुजुर्ग महिला पर हमला कर उनकी चेन तथा उनके पास मौजूद पर्स छीन लिया। वे बरामदे में खड़ी स्कूटी को लूटकर मौके से फरार हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *