उत्तराखंड के इस प्रतिष्ठित स्कूल में छात्रा से रेप का प्रयास

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड सरकार 

उत्तराखंड के देहरादून में नामी-गिरामी स्कूल में 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा के साथ 12वीं के एक छात्र ने दुष्कर्म का प्रयास कर दिया। पुलिस ने परिजनों दकी ओर से तहरीर मिलने के बाद छात्र को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। देहरादून के राजपुर क्षेत्र स्थित नामी स्कूल की आज शनिवार की दोपहर छुट्टी होने के बाद स्कूल के बच्चे बाहर निकल रहे थे। 10वीं की छात्रा भी स्कूल से बाहर निकल रही थी तभी 12वीं का एक छात्र पीड़ित छात्रा को जबरन योगा क्लास के भीतर ले गया, जहां पर उसने पीड़ित छात्रा से दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन स्कूल गेट के बाहर इंतजार कर रहे पिता अपनी बेटी को तलाशते हुए भीतर पहुंचे, तो बेटी की रोने की आवाज सुनी। इसके बाद पीड़िता को क्लास से बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *