हल्द्वानी: महिला ने ससुर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित ज्वैलरी शोरूम की महिला कर्मचारी ने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में महिला कर्मी ने कहा है कि वर्ष 2014 में उसकी शादी हुई थी। साल 2019 से वह हल्द्वानी अपने मायके में रह रही है। बताया कि  बीती 10 सितंबर की शाम जब वह शोरूम से महिला सहयोगी के साथ घर जाने के लिए निकली। तभी‌‌ नैनीताल रोड के पास उसके ससुर ने पीछा करते हुए छेड़छाड़ की। कोतवाली पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *